ONLINE UPDATE STM www.onlineupdatestm.live

Railway RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026: 3,548 Posts, Apply Online

Railway Recruitment Boards (RRBs)

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026

RRB NTPC Graduate Level Online Form 2026 - 3,548 पदों पर भर्ती (CEN 06/2026)

CEN No. 06/2026 (Non-Technical Popular Categories - Graduate)
ONLINEUPDATESTM.IN.NET

Application Fee

  • General / OBC / EWS (पुरुष) : Rs. 500/-
  • SC / ST / Ex-Servicemen / PwBD / महिला / Transgender / Minority / EBC : Rs. 250/-
  • Fee Refund : जो उम्मीदवार CBT-1 में बैठेंगे, उन्हें Rs. 500 वाली फीस में से Rs. 400 और Rs. 250 वाली फीस में से पूरे Rs. 250 (बैंक चार्ज काटकर) वापस मिलेंगे।
  • Payment Mode : फीस सिर्फ Online (Net Banking, Debit/Credit Card या UPI) से जमा होगी।
  • EBC उम्मीदवार : EBC का मतलब परिवार की सालाना आय Rs. 50,000 से कम है। यह OBC या EWS से अलग है और इसमें सिर्फ फीस में छूट मिलती है, आरक्षण नहीं।

Important Dates

  • Short Notice Out : 26 September 2026
  • Online Application Starts : 08 October 2026
  • Online Application Last Date : 06 November 2026, रात 11:59 बजे तक
  • Fee Payment Last Date : 08 November 2026
  • Correction Window : 09 November से 18 November 2026
  • Age Calculation Date : 01 January 2027
  • Exam City Details : Notify Later
  • Admit Card (E-Call Letter) : Notify Later
  • CBT-1 Exam Date : Notify Later

RRB NTPC Graduate Level Age Limit 2026 (01 January 2027 के अनुसार)

  • Minimum Age : 18 Years
  • Maximum Age : 33 Years
  • UR / EWS उम्मीदवार की जन्म तिथि 02 January 1994 या उसके बाद की होनी चाहिए।
  • OBC-NCL उम्मीदवार की जन्म तिथि 02 January 1991 या उसके बाद की होनी चाहिए।
  • SC / ST उम्मीदवार की जन्म तिथि 02 January 1989 या उसके बाद की होनी चाहिए।
  • SC / ST को 5 साल और OBC-NCL को 3 साल की छूट मिलेगी।
  • PwBD : UR/EWS को 10 साल, OBC-NCL को 13 साल और SC/ST को 15 साल की छूट।
  • Age Calculator : Click Here

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 - पदों का विवरण

Total Vacancy : 3,548 पद
महत्वपूर्ण : सभी RRB को मिलाकर 3,548 पद हैं। ये पद अस्थायी हैं और रेलवे की जरूरत के हिसाब से बढ़ या घट सकते हैं। Ex-Servicemen और PwBD के पद इसी कुल संख्या में शामिल हैं।
पद का नाम Pay Level (7th CPC) Initial Pay Medical Standard कुल पद
Chief Commercial cum Ticket Supervisor Level-6 Rs. 35,400/- B-2 127
Goods Train Manager Level-5 Rs. 29,200/- A-2 2,750
Junior Accounts Assistant cum Typist Level-5 Rs. 29,200/- C-2 300
Senior Clerk cum Typist Level-5 Rs. 29,200/- C-2 371
कुल पद - 3,548

Category wise Vacancy Details

RRB Name Gen SC ST OBC EWS कुल
RRB Ahmedabad 060301060319
RRB Ajmer 15345126628304
RRB Bangalore 14452259332346
RRB Bhopal 7238291305157
RRB Bhubaneswar 8017103702146
RRB Bilaspur 222804114554542
RRB Chandigarh 270807130459
RRB Chennai 5522123616141
RRB Gorakhpur 160503050130
RRB Guwahati 4317082709104
RRB Jammu Srinagar 271007180466
RRB Kolkata 14147259029332
RRB Malda 050908020226
RRB Mumbai 6923094113155
RRB Muzaffarpur 341107190778
RRB Patna 071012000029
RRB Prayagraj 11041246624265
RRB Ranchi 52582810435377
RRB Secunderabad 250908090556
RRB Siliguri 12044217828291
RRB Thiruvananthapuram 090403040525
Grand Total 1517 553 300 873 305 3548

हर RRB में Railway Zone या Production Unit वाइज और Post वाइज पद अलग-अलग हैं। इनकी पूरी सूची Notification के Annexure B में है। आवेदन से पहले उसे जरूर देखें, क्योंकि कुछ RRB में सारे पद नहीं हैं।

RRB NTPC Graduate Level Eligibility 2026 और Qualification

विवरण Educational Qualification
Degree चारों पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduate Degree या उसके बराबर की योग्यता। यह योग्यता आवेदन की अंतिम तारीख (06 November 2026) तक पूरी होनी चाहिए। जिनका अंतिम परीक्षा का Result अभी बाकी है, वे आवेदन न करें।
Typing Senior Clerk cum Typist और Junior Accounts Assistant cum Typist पदों के लिए Typing Skill Test इस बार नहीं होगा। फिर भी उम्मीदवार से कंप्यूटर और Typing की बुनियादी जानकारी की उम्मीद है। इसकी जांच नौकरी में आने के बाद होगी और खराब प्रदर्शन पर Confirmation या Promotion में देरी हो सकती है।
नागरिकता भारत का नागरिक, या नेपाल/भूटान का नागरिक, या भारतीय मूल का वह व्यक्ति जो बताए गए देशों से भारत में बसने आया हो। नेपाल, भूटान और भारतीय मूल वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार का Eligibility Certificate चाहिए।
Medical Standard Goods Train Manager के लिए A-2, Chief Commercial cum Ticket Supervisor के लिए B-2 और दोनों Typist वाले पदों के लिए C-2।

ध्यान दें : जिस उम्मीदवार को सरकारी या सरकारी संस्था की नौकरी से हटाया गया है या जो किसी RRB/RRC से Debar है, वह आवेदन न करे। Medical में फेल होने पर किसी दूसरे पद पर नियुक्ति नहीं मिलेगी।

Medical Standard की जानकारी

Standard दूर की नजर पास की नजर
A-2 6/9, 6/9 बिना चश्मे के Sn 0.6, 0.6 बिना चश्मे के। साथ में Colour Vision, Binocular Vision, Night Vision और Myopic Vision का Test पास करना होगा।
B-2 6/9, 6/12 चश्मे के साथ या बिना (लेंस की Power 4D से ज्यादा न हो) Sn 0.6, 0.6 चश्मे के साथ या बिना। Field of Vision का Test भी होगा।
C-2 6/12, Nil चश्मे के साथ या बिना Sn 0.6 चश्मे के साथ या बिना, जहां पढ़ने का काम हो।

जिन उम्मीदवारों ने LASIK या आंख की कोई और सुधार वाली सर्जरी कराई है, वे A-2 वाले पद (Goods Train Manager) के लिए पात्र नहीं हैं। B-2 और C-2 वाले पदों के लिए वे कुछ शर्तों के साथ फिट माने जा सकते हैं, जैसे सर्जरी को कम से कम 1 साल हो चुका हो और Corneal Thickness 425 microns से कम न हो।

RRB NTPC Graduate Level Salary 2026

  • Chief Commercial cum Ticket Supervisor : 7th CPC Level-6, शुरुआती वेतन Rs. 35,400/-।
  • Goods Train Manager, Junior Accounts Assistant cum Typist और Senior Clerk cum Typist : 7th CPC Level-5, शुरुआती वेतन Rs. 29,200/-।
  • इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) जैसे भत्ते भी मिलते हैं। हाथ में आने वाला वेतन पोस्टिंग वाले शहर के हिसाब से अलग हो सकता है।

RRB NTPC Graduate Level Selection Process 2026

  • पहला चरण : Computer Based Test (CBT-1)
  • दूसरा चरण : Computer Based Test (CBT-2)।
  • तीसरा चरण : Document Verification (DV) और Medical Examination (ME)।

RRB NTPC Graduate Level Exam Pattern 2026

विषय CBT-1 (प्रश्न) CBT-2 (प्रश्न)
General Awareness 40 50
Mathematics 30 35
General Intelligence & Reasoning 30 35
कुल प्रश्न 100 120
समय 90 मिनट 90 मिनट
  • हर प्रश्न 1 अंक का होगा और सारे प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective) होंगे।
  • Negative Marking : हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे।
  • जो PwBD उम्मीदवार Scribe का उपयोग कर सकते हैं, उन्हें दोनों CBT के लिए 120 मिनट मिलेंगे।
  • विषयवार प्रश्नों का बंटवारा सिर्फ अनुमान के लिए है और असली पेपर में थोड़ा फर्क हो सकता है।
  • Medium : English, Hindi और 13 क्षेत्रीय भाषाएं (असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू)। प्रश्न चुनी हुई भाषा और English दोनों में दिखेंगे।
  • अगर CBT कई Shift में हुआ तो अंकों का Normalization किया जाएगा।

न्यूनतम Qualifying अंक

UR EWS OBC-NCL SC ST
40%40%30%30%25%

यही प्रतिशत Ex-Servicemen और PwBD उम्मीदवारों के लिए उनकी Category के हिसाब से लागू है। PwBD पदों के लिए पर्याप्त उम्मीदवार न मिलने पर इसमें 2 अंक की छूट मिल सकती है।

RRB NTPC Graduate Level Syllabus 2026

Notification में CBT-1 और CBT-2 दोनों के लिए एक जैसे Topics दिए गए हैं।

विषय मुख्य Topics
General Awareness देश-दुनिया की Current Events, खेल, भारत की कला और संस्कृति, साहित्य, स्मारक और स्थान, सामान्य विज्ञान और जीव विज्ञान (CBSE 10वीं तक), भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम, भारत और विश्व का भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था और संविधान, अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम सहित वैज्ञानिक विकास, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन, पर्यावरण, Computer की बुनियादी जानकारी, सामान्य संक्षिप्त रूप, भारत की परिवहन व्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, प्रसिद्ध व्यक्ति, सरकार की मुख्य योजनाएं, भारत के पशु-पक्षी और पेड़-पौधे, सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख संगठन।
Mathematics संख्या पद्धति, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, प्रारंभिक बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी।
General Intelligence & Reasoning Analogy, संख्या और अक्षर श्रृंखला पूरी करना, Coding-Decoding, गणितीय संक्रियाएं, समानताएं और अंतर, संबंध, Analytical Reasoning, Syllogism, Jumbling, Venn Diagram, Puzzle, Data Sufficiency, Statement-Conclusion, Statement-Courses of Action, निर्णय लेना, Maps और Graph की व्याख्या।

RRB NTPC Graduate Level Online Form 2026 के Documents

आवेदन के समय चाहिए

  • Live Photo
  • Signature की Scan Copy : JPG/JPEG Format, साइज 30 KB से 49 KB, कम से कम 140 × 60 pixel
  • SC/ST Certificate PDF में (400 KB से कम), सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए जो Free Train Pass लेना चाहते हैं
  • 10वीं का प्रमाण पत्र
  • Graduation की Marksheet या Degree
  • Aadhaar, चालू मोबाइल नंबर और Email ID

RRB NTPC Graduate Level Online Form 2026 कैसे भरें? (Apply Online)

1.सबसे पहले RRB की Official Website rrbapply.gov.in के Apply Link पर जाएं।

2. CEN 06/2026 - Non-Technical Popular Categories (Graduate) के Apply Online Link पर क्लिक करें।

3. नए उम्मीदवार Create an Account करें। पहले से Account है तो उसी से Login करें।

4. DigiLocker या Aadhaar से अपनी पहचान Verify करें।

5. अपनी एक RRB चुनें और पद और Zone की पसंद का क्रम भरें।

6. 10वीं और Graduation की जानकारी, Category और परीक्षा का माध्यम सही-सही भरें।

7. Webcam या मोबाइल के Front Camera से Live Photo खींचें और Signature Upload करें।

8. फॉर्म Submit करने के बाद Online फीस जमा करें (अंतिम तारीख 08 November 2026) और बैंक खाते की Aadhaar से जुड़ी जानकारी Confirm करें।

9. फीस जमा होने के बाद Email और SMS से Confirmation आएगा। RRB NTPC Graduate Level Online Form 2026 का Print निकालकर रख लें।

ध्यान दें : Submit के बाद सुधार सिर्फ 09 से 18 November 2026 के बीच, Rs. 250 की Fee देकर हो सकता है, और इसमें Create an Account की जानकारी और चुनी गई RRB नहीं बदलेगी। अगर कोई SC/ST उम्मीदवार अपनी Category बदलकर UR, OBC या EWS करता है या ExSM/महिला/PwBD से सामान्य पुरुष वर्ग में जाता है, तो उसे Rs. 250 का अंतर भी भरना होगा। परेशानी होने पर Helpline पर संपर्क करें : rrb.help@csc.gov.in | 9592001188 / 01725653333 (सुबह 10 से शाम 5 बजे, कार्य दिवसों में)।
Disclaimer : इस Website पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमने RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 (CEN No. 06/2026) से जुड़ी जानकारी Railway Recruitment Boards द्वारा जारी Official Notification के आधार पर आसान भाषा में देने का प्रयास किया है। भर्ती से संबंधित अंतिम और नई जानकारी के लिए उम्मीदवार Official RRB Website और Official Notification जरूर देखें। जानकारी में किसी प्रकार की गलती, बदलाव या देरी के लिए हमारी Website जिम्मेदार नहीं होगी।